Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ.नयन प्रकाश गांधी को वैश्य रत्न से किया सम्मानित

डॉ. नयन प्रकाश गांधी को वैश्य रत्न से किया सम्मानित

…..

मुख्य अतिथि लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने भव्य वैश्य अन्नकूट समारोह का किया शुभारंभ

 

…..

पच्चीस हजार वैश्य समाज बंधुओं की उपस्थिति में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन नई दिल्ली के तत्वाधान में कोटा वैश्य महासम्मेलन इकाई द्वारा सामाजिक समरसता एवं सामाजिक सौहार्द के लक्ष्योंनूरूप भव्य वैश्य समागम अन्नकूट महाप्रसाद एवं गोवर्धन नाथ जी की झाकी एवं छप्पन भोग के साथ भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ,समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ,विधायक संदीप शर्मा, , ,पूर्व महापौर महेश विजय , एलन करियर इंस्टीट्यूट निदेशक डॉ गोविंद माहेश्वरी ,पूर्व ऊर्जा सलाहकार राज.सरकार ए. के. गुप्ता ,डॉ राकेश जिंदल ,डॉ आर के अग्रवाल, शिक्षाविद प्रवीण गुप्ता ,मनोज जैन ,कोटा वैश्य महासम्मेलन टीम जिलाध्यक्ष दिनेश विजय ,भुवनेश गुप्ता ,संयोजक महेश गुप्ता ,प्रकाशचंद गुप्ता ,संदीप पाड़िया, रामबाबू गुप्ता ,अनुपम गुप्ता आदि की गरिमामय उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य हेतु बकानी झालावाड़ मूल कोटा निवासी डॉ नयन प्रकाश गांधी सुपुत्र रामदयाल गांधी को वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संचालक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि युवा नयन गांधी पिछले एक दशक से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे है और अभी तक गांधी को जिला ,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

लगभग पच्चीस हजार वैश्य समाज बंधुओं को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला जी की गरिमामयी उपस्थिति में समाजसेवी डॉ हेमलता गांधी द्वारा वोकल फॉर लोकल स्वदेशी उत्पाद यूज हेतु शपथ भी ग्रहण करवाई गई । जिलाध्यक्ष दिनेश विजय ,संयोजक महेश गुप्ता की अगुवाई में वैश्य बंधुओं की टीम ने माननीय ओम बिरला का फूलों के हार से भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया ।कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न घटकों के अन्य वैश्य समाज बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।

वैश्य समाज ने संपूर्ण कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त आयोजन ,स्वच्छता ,स्वदेशी उत्पादों के यूज ,मोबाइल से दूरी ,सनातन संस्कृति का संदेश दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles