Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इनरव्हील क्लब महिला टीम द्वारा झालावाड गोद लिये स्कूल को बनाया हैप्पी स्मार्ट स्कूल,छात्रों को गुड टच बेड टच का दिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में अध्यक्ष ममता गुप्ता के साथ सचिव जया गुप्ता, उपाध्यक्ष शकुंतला जैन, कोषाध्यक्ष लीला जैन एवं टीम ने किया मिलकर सहयोग

स्कूल में सामग्री वितरित की गई। इनरव्हील क्लब बृजनगर झालावाड द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रलायता में हैप्पी स्कूल बनाने के लिए स्कूल में शिक्षण सामग्री, फर्श, फर्नीचर, पानी की मोटर, ग्रीन बोर्ड चॉक, पुस्तिका दिए व स्कूल में रंगाई पुताई करवाई गई और विद्यार्थियों के पीने के पानी के लिए पानी की की मरम्मत करवाकर उसमे मोटर और नल लगवाए जिस से बच्चे स्वच्छ पानी पी सके अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब के नियमानुसार किसी भी स्कूल को हैप्पी स्कूल बनाने के लिए उस स्कूल में रंगाई पुताई, पानी की व्यवस्था, टॉयलेट की व्यवस्था, कुर्सिया विद्यार्थियों की शिक्षण सामग्री, यूनिफॉर्म, खेल के समान इत्यादि वितरित किए जाते हैं। इनर व्हील क्लब झालावाड़ द्वारा भी स्कूल को हैप्पी स्कूल बनाने के लिए इनमें से अधिकतर चीजों के पूरा किया गया और अभी आने वाले समय में विद्यार्थियों को अन्य चीज भी वितरित की जाएगी।

इसी के साथ आज विद्यार्थियों को गुड टच व बेड टच की जानकारी भी दी गई क्लब सचिव जया गुप्ता व सदस्य सुनीता रावत ने विद्यार्थियों को गुड टच बेड टच के बारे में समझाया और कहा कि जब कोई आपको गलत तरीके से छुए तो आप ना कहना सीखे उनसे दूर भागे और शोर मचाए।

अंत में विद्यार्थियों को इनरव्हील द्वारा प्रकाशित आपकी किताब पुस्तिका और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष ममता गुप्ता के साथ सचिव जया गुप्ता, उपाध्यक्ष शकुंतला जैन, कोषाध्यक्ष लीला जैन, मंजुला विजय, कविता जैन, सुनीता रावत, नीना शेखावाटिया, रितु गुप्ता, अनीशा जैन, सुनीता जैन, श्वेता पाटनी, रचना जैन, मधु नागौरी, रेनू जिंदल उपस्थिति रही अंत में स्कूल प्राचार्य अनीता गाँधी द्वारा क्लब सदस्यों का आभार प्रदर्शित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles