Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चम्बल संसद का दल गंगौत्री रवाना,गंगा के उद्गम गंगौत्री पर होगा यज्ञ

कोटा/पर्यावरणविद् रोबिन सिंह के आव्हान पर नदियां हमारी जीवन रेखा अभियान के तहत मां गंगा के उद्गम गंगौत्री पर होने वाली पर्यावरणविदों की जन संवाद यात्रा में कोटा से चम्बल संसद का प्रतिनिधि मंडल

शनिवार को सायं देहरादून रवाना हुआ। जहां जल बिरादरी सदस्यों ने माला पहनाकर कर विदाई दी।

चम्बल संसद के संयोजक बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि पर्यावरणविद् रोबिन सिंह के संयोजन में हो रही जन संवाद यात्रा 11नवंबर से शुरू होगी।चम्बल संसद के संरक्षक यज्ञदत्त हाडा, विट्ठल कुमार सनाढ्य एवं युधिष्ठिर चानसी की अगुवाई में गायत्री यज्ञ से यात्रा का शुभारंभ कर नदियों के प्रति संवेदनशीलता जगाने का अभियान देश भर में प्रारंभ किया जाएगा। रोबिन सिंह भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के नदी मित्रों के साथ गंगौत्री पहुंचेंगे। ज्योतिषाचार्य मनोज यादव, स्काउट गाईड फिरोज खान आदि ने संसद सदस्यों का माल्यार्पण किया।

चंबल संसद के सदस्यों ने गत वर्ष चंबल की पैदल परिक्रमा में भी भाग लिया था वह उद्गम स्थल महू के निकट जानापाव पहाड़ी पर पहुंचे थे तथा चम्बल यमुना संगम स्थल पर भी ये दल पहुंचकर यज्ञ कर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles