Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग, दो मासूम भाइयों की मौत

10 साल के वीर शर्मा एक उभरता हुआ बाल कलाकार था और उसने प्रसिद्ध धार्मिक धारावाहिक ‘वीर हनुमान’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी।

कोटा।अनंतपुरा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट से फ्लैट के एक कमरे में आग लग गई, जिसमें दम घुटने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय शौर्य शर्मा और 10 वर्षीय वीर शर्मा के रूप में हुई है।

हादसे के समय दोनों भाई फ्लैट में अकेले सो रहे थे। उनके पिता, कोचिंग फैकल्टी जितेंद्र शर्मा, नजदीक एक जागरण में गए हुए थे, जबकि मां मुंबई में किसी काम से गई हुई थीं। आग लगने के बाद पड़ोसियों को धुआं और जलने की बदबू आई तो उन्होंने बच्चों के पिता को फोन किया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंचीं एसपी तेजस्विनी गौतम

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एफएसएल, एमओबी और अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर नमूने इकट्ठा किए।

एसपी ने बताया कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट और उसके बाद कमरे में धुआं भरने के कारण हुआ। आग पूरे फ्लैट में नहीं, केवल एक कमरे में लगी थी। धुएं से बच्चों का दम घुटने से उनकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि अब सभी हाउसिंग सोसायटियों को फायर फाइटिंग और डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

पड़ोसियों की सतर्कता

एएसआई कुंदन सिंह ने बताया कि आग संभवतः कमरे में रखे एयर कंडीशन से लगी और उसके बाद ब्लास्ट जैसा धमाका हुआ। कमरे में रखा सारा सामान—एसी, टीवी, सोफा और पर्दे पूरी तरह जल गए। पड़ोसियों ने धुआं देखकर फायर कंट्रोल की कोशिश भी की और तुरंत पिता को सूचना दी।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles