कोटा। पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी, कोटा में परम पूज्य गुरुदेव निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में श्रमण संस्कृति संस्थान सागानेर, जयपुर के भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जनवरी 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ।
मुख्य संयोजक जयप्रकाश सबदरा ने जानकारी दी कि बाल संस्कार भाग में प्रथम कुशाग्र जैन, द्वितीय सिद्धम् जैन, तृतीय लविश जैन। बाल संस्कार भाग प्रथम लविश जैन, द्वितीय भव्यम जैन, तृतीय अयांश जैन। श्रमण संस्कृति सिद्धान्त प्रवेशिका भाग में प्रथम कारखी जैन, द्वितीय कियांशी जैन, तृतीय खूबी जैन। श्रमण संस्कृति सिद्धान्त प्रवेशिका भाग में प्रथम पाखी जैन, द्वितीय आर्ची जैन, तृतीय रिदांक जैन। छहढाला (पूर्वार्ध) में प्रथम नितिशा जैन, द्वितीय निमिषा जैन, तृतीय लविश जैन रहे।
सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर पुण्योदय के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ, महामंत्री महेंद्र कासलीवाल, पूर्व उपाध्यक्ष अजय कंजोलिया, धर्मचंद जैन, अर्चना जैन सर्राफ, प्रकाश हरसौरा, प्रितु नगेदा, नीतू बगड़ा, सरिता ठग, सारिका पटौदी, प्रीति लुहाडि़या, मोना मडि़या, मोनिका खजूरी, प्रियंका कंसल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
रविवार पाठशाला के बच्चों के गिफ्ट पुण्यार्जक परिवार राजेंद्र जैन, हुकुम जैन काका, प्रकाश जैन, प्रतीक जैन, वैभव हरसौरा परिवार द्वारा तथा अल्पाहार का पुण्यार्जन श्रीमती विमला जैन, जवाहर जैन, मीनाक्षी जैन, उज्ज्वल जैन, शौर्य जैन व समस्त जैन परिवार पतारू दादाबाड़ी कोटा द्वारा किया गया।






