Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा पुलिस की बड़ी सफलता : साइबर स्पेशलिस्ट की मदद से 50 से ज्यादा कीमती मोबाइल बरामद

कोटा, सितम्बर।कोटा शहर में गुमशुदा मोबाइल की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भीमगंज मंडी थाने के देवीलाल और नीतीश की मदद से 26 कीमती मोबाइल बरामद हुए, वहीं रेलवे कॉलोनी थाने के साइबर स्पेशलिस्ट राधेश्याम की मदद से 25 मोबाइल बरामद किए गए।

कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गुम हुए मोबाइल मालिकों को वापस सुपुर्द करने की कार्यवाही आज से शुरू कर दी गई है। बरामदगी की यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के सुपरविजन में साइबर सैल कोटा शहर और थानास्तर की गठित टीमों द्वारा की गई।

CEIR पोर्टल से मिले डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर राजस्थान और अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किए गए। इस विशेष अभियान के तहत बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles