कोटा में एक युवक ने पत्नी से अफेयर के शक में रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी और सास पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल पत्नी और सास का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपी को शक था कि पत्नी का उसकी मौसी के पोते से अफेयर है। पति को पत्नी की मौसी के पोते का घर पर आना पसंद नहीं था। घटना बोरखेड़ा थाना इलाके की शनिवार सुबह 8-30 बजे की है। सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्ट्रु करतार सिंह ने बताया- आरोपी चंद्रप्रकाश (33) ने पत्नी रेखा (30), सास रुक्मणी (62) और पत्नी की मौसी के पोते दीपक (32) पर चाकू से हमला किया। तीनों घायलों को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को डिटेन कर लिया है।






