Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कल लोकसभा अध्यक्ष के साथ, चलेगा और दोडेगा कोटा

कोटा 20 सितंबर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की कड़ी में भाजपा के सेवा पखवाड़ा की श्रृंखला में 21 सितंबर को आयोजित होने वाले नमो युवा रन कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सभी प्रभारियों के साथ कार्यक्रम स्थल नयापुरा स्टेडियम का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया।

नमो युवा रन टी शर्ट का विमोचन करते हुए जैन ने कहा कि हम सभी अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे है कि हमने उस कालखण्ड में जन्म लिया जब विश्व के सबसे बडे नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढाया हैं। भारत लगातार आर्थिक प्रगति कर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ रहा है। विकसित भारत का सपना हम सभी के सहयोग से पूरा होगा

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा सेवा पखवाडा के रूप मे मनाया जा रहा है। सेवा पखवाडा की श्रृंखला में 17 सितंबर को विशाल नमो रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा चुका जिसमें ऐतिहासिक 1504 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर आमजन में स्वच्छता का संदेश दिया गया।

सेवा पखवाडा की इसी श्रृंखला में 21 सितंबर को नयापुरा स्टेडियम से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य और मंत्री विधायकों की उपस्थिति में नमो युवा रन को गुब्बारे उड़ाकर रवाना करेंगे।

कोटा वासियों मे इस कार्यक्रम को लेकर अपार उत्साह हैं। कोटावासी बढचढ कर हज़ारों की संख्या में ऑनलाईन पंजीयन करवा चुके है। ऐसा अनुमान है कि बहुत बडी संख्या में आमजन व भाजपा कार्यकर्ता इसमें अपनी सहभागिता देगे। नयापुरा स्टेडियम पर एक ऐतिहासिक विहंगम दृश्य बनेगा जो अद्भुत और अद्वितीय रहेगा।

जैन ने कोटा वासियों से आग्रहपूर्ण निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर इस कार्यक्रम को और भव्य बनाये।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, महावीर नायक, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह तलवार, जितेन्द्र खजांची, कार्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण सोनी, कार्यालय मंत्री प्रदीप राठौर, जिला प्रवक्ता जगदीश सिंह मोहिल, जिला मीडिया संयोजक अनिल तिवारी, जिला युवा प्रमुख पुनित चतुर्वेदी, चेतन नागर, रोहित चंदेल, पार्षद राकेश पुटरा, मण्डल अध्यक्ष दीनू बंजारा, मण्डल प्रतिनिधि सोनिया सिंह राठौड, मण्डल महामंत्री प्रसन्न माहेश्वरी, मुकेश चांवला, रजत जैन, रोहित महावर, दीपक सुमन, विष्णु लोधा, पंकज गौड, संदीप मेवाडा, हरिओम मीणा, सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles