Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

132वां राष्ट्रीय दशहरा मेला: 15 लाख में खरीदी गई कॉपीराइट, पत्रकारों ने पुख्ता प्रमाण पर सवाल उठाएं 

लोकसभा अध्यक्ष से जल्द मिलेंगे पत्रकार संगठन, समाधान को लेकर रखेंगे विषय

कोटा/नगर निगम मेला समिति द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने 132वां राष्ट्रीय दशहरा मेला और इसके अधिकारों को लेकर सवाल उठाएं। समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि इस वर्ष मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कॉपीराइट 15 लाख रुपये में खरीदा गया है। वरिष्ठ मीडिया कर्मी जीएस भारती ने पूछा कि क्या इस मेले का आयोजन वास्तव में नगर निगम या मेला समिति के अधिकार क्षेत्र में है और इसके लिए कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद है कि अन्य कोई इसे आयोजित नहीं कर सकता। इस सवाल पर समिति और प्रशासनिक अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

पत्रकारों ने कहा कि कॉपीराइट सुरक्षित होने के बावजूद, अधिकृत मीडिया हाउस को मेला दशहरा के कार्यक्रम का आधिकारिक लाइव लिंक साझा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे मेले की दर्शक संख्या बढ़ेगी और इसकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान भी बनेगी। यह प्रसारण किसी भी प्रकार की कॉपीराइट का उल्लंघन भी नहीं करता है। नगर निगम को कोई नुकसान नही बल्कि फायदा है। दर्शकों का समर्थन और उत्साह बढ़ेगा। इस नवीन पहल से मेला दशहरा कोटा अंतराष्ट्रीय मल्टीमीडिया पर देखने को मिलेगा। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि कुछ मुद्दों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जल्द मुलाकात कर उक्त विषय रखा जाएगा कि, दशहरा मेला प्रबंधन द्वारा अधिकृत होने के बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी प्रकार की स्पष्ट संतुष्टि या आदेश जारी नहीं किया गया कि अब कोई भी मीडिया या डिजिटल एजेंसी मेले का लाइव प्रसारण चला सकती है। इससे इस मामले में अभी भी अस्पष्टता और शंका बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles