Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में कोटा की गायत्री गोस्वामी ने रजत पदक जीता

कोटा/भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में देशभर के 32 राज्यों से लगभग 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और नगर निगम की महापौर नीरज चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर योगासन खेल महासंघ के महासचिव सुशांत पाटिल, खेल संचालक शैलेन्द्र गुप्ता, प्रतियोगिता निदेशक संजय गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चार दिन तक चले इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों के आसनों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में कोटा की खिलाड़ी गायत्री गोस्वामी ने ट्रेडिशनल ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। गायत्री गोस्वामी, शम्भू दयाल गोस्वामी और निर्मला गोस्वामी की सुपुत्री हैं।

चैम्पियनशिप में चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगामी अंतराष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि योगासन को खेल के रूप में बढ़ावा देने का उद्देश्य यही है कि आने वाली पीढ़ियां योग को केवल स्वास्थ्य लाभ के साधन के रूप में ही नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ भी अपनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles