Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत, कलेक्टर से हुई वार्ता

कोटा, ।आतिशबाजी व्यापार संघ, कोटा ने पटाखा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर पियूष सामरिया, एडीएमसीटी अनिल सिंघल व एसडीओ गजेंद्र सिंह से वार्ता की। संघ ने दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखा दुकानों हेतु लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया में जन्मतिथि संबंधी दस्तावेज़ एवं किरायानामा रसीद की अनिवार्यता को लेकर राहत देने की मांग उठाई थी।

संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि अधिकांश व्यापारियों के पास आधार कार्ड व अन्य सरकारी पहचान पत्र उपलब्ध हैं, जिन पर जन्मतिथि अंकित है। ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेजों की अनिवार्यता व्यापारी वर्ग के लिए कठिनाई पैदा कर रही है। इसी प्रकार दुकान किरायानामा रसीद की शर्त भी कई बार मुश्किल बन जाती है।

इस मौके पर एडीएमसीटी अनिल सिंघल ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों के प्रति संवेदनशील है और किसी भी व्यापारी से पटाख़ा लाइसेंस आवेदन में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला कलेक्टर स्तर पर इन मांगों पर विचार किया जाएगा और व्यापारियों को यथासंभव राहत प्रदान की जाएगी। संघ ने अपेक्षा जताई कि दीपावली पर्व से पूर्व ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि व्यापारियों को सुगमता से लाइसेंस उपलब्ध हो सके और त्योहार पर व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles