Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जगदीश निराला को मिशन हरियाली अवार्ड व साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया – विश्व संस्कृति पर्यावरण संरक्षण नीति आयोग, नई दिल्ली का विशेष सम्मान

नई दिल्ली/कोटा। देश भर के अनेक कलाकारों, साहित्यकारों एवं विभिन्न विधाओं में पारंगत विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान विश्व संस्कृति पर्यावरण संरक्षण नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस समारोह में मांगरोल के वृक्ष मित्र एवं पर्यावरण प्रेमी, नगर पालिका मांगरोल के ब्रांड एंबेसडर जगदीश निराला को उनकी विशिष्ट सेवाओं को देखते हुए “मिशन हरियाली मांगरोल अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

साथ ही जगदीश निराला, जो हाड़ौती क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यकारों में से एक हैं, को उनके साहित्य सेवा क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करते हुए “साहित्य रत्न सम्मान” से नवाजा गया।

सम्मान समारोह में अपने संबोधन में जगदीश निराला ने कहा,”हर व्यक्ति को ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे मानव जाति का धर्म सशक्त हो और उसके कार्य अमर बनें।”उन्होंने यह भी कहा कि,”भारत की राजधानी में सम्मानित होकर मैं स्वयं को गौरांवित महसूस कर रहा हूं। ऐसा लग रहा है जैसे भारत मां ने मुझे गोदी में उठाकर ऊँचा कर दिया हो। यह मेरे लिए हाड़ौती और राजस्थान के लिए गौरवशाली क्षण है।”

इस सम्मान समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, पर्यावरण प्रेमी और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। जगदीश निराला जी की सेवाओं और योगदान को सराहते हुए यह आयोजन उनके कार्यों को और भी प्रेरणादायक बनाता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles