Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य जांच एवं सुपोषण शिविर का किया शुभारंभ

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस अवसर पर थेकड़ा स्थित राधिका रिसोर्ट में विशेष नमो स्वास्थ्य जांच एवं सुपोषण शिविर का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में  ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और जनकल्याण का प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम जनमानस को उनके घर के पास ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान “स्वस्थ नारी, स्वस्थ समाज, सुपोषित मां” के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और अन्य स्वास्थ्य जांच की गई, साथ ही परामर्श भी प्रदान किए गए। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी किट वितरित की गई, ताकि उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके और नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बन सके।

इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, जिला कलेक्टर पीयूष सांमरिया, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संपूर्ण जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा है और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कई महत्वपूर्ण पहलों में से एक महत्वपूर्ण पहल थी, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और कमजोर वर्ग के स्वास्थ्य सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles