Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भदाना में स्तनपान जागरूकता रैली संपन्न

कोटा/रामकृष्ण शिक्षण संस्थान भदाना एवं बीपी एन आई के संयुक्त तत्वाधान में कृष्ण बाल विद्यालय भदाना कोटा में स्तनपान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया! संस्था सचिव युधिष्ठिर चांनसी ने बताया की रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवनारायण शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया !

रैली में यज्ञदत्तहाडा,प्रधान संचालक ,अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा कोटा द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जागरूक लोगों को मां के दूध का महत्व बताते हुए उनसे होने वाले लाभ एवं बोतल व डिब्बे के दूध से होने वाली बीमारियों के संदर्भ में जानकारी दी और कहां की पूर्व में शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता थी , वहअब डिब्बे के दूध का उपयोग प्रारंभ किया गया है जब से शिशु के कई प्रकार की बीमारियां होना प्रारंभ हो गई है !

इसलिए शिशु के जन्म से 1 घंटे के अंतराल में मां का दूध पिलाना अतिआवश्यक है! मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है!रैली में (डिब्बे का दूध एवं बोतल से दूध पिलाना शिशु के लिए हानिकारक है!) (बोतल से दूध पिलाने से शिशु को दस्त निमोनिया सूखा रोग होता है , ) (मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान है !)

आदि नारों के साथ रैली में स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक किया गया !

उक्त गतिविधि में पारी प्रभारी श्याम अवतार तरुण चौधरी अध्यापक मोहम्मद शरीफ गौरव वर्मा सीमा वर्मा बबली कंवर आदि अध्यापिकाओं एवं न्यू नवदीप विकास संस्थान कोटा का व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग रहा

रैली के सफल संचालन के लिए ऋषभ कुशवाह, द्वारा विद्यालय परिवार एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार एवं धन्यवाद दिया !

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles