Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लाखेरी ओवर ब्रिज 6 महीने में ही क्षतिग्रस्त, बड़ी दुर्घटना की आशंका

कोटा। कोटा-सवाई माधोपुर रेल खंड स्थित लाखेरी स्टेशन के पास पापड़ी रेलवे ओवर ब्रिज उद्घाटन के 6 महीने में ही गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते इस पुल के दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

पुल पर बड़े-बड़े गढ्डे हो गए हैं। इसके चलते पुल पर जगह-जगह आईसीसी के सरिए दिखाई देने लगे हैं। यहां से बड़े भारी वाहन गुजरते हैं तो पुल कंपन करने लगता है। रेल लाइन पर मेगा हाइवे पर बने इस पुल की आरसीसी और और डामर रोड जगह से उखड़ गई है।

रोजाना छोटे-बड़े करीब एक हजार वाहनों की क्षमता के लिए बनाए गए इस पुल पर वर्तमान में रोजाना 6 से 7 हजार वाहन गुजर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा क्षमता से से अधिक वाहनों के गुजरने को भी पुल के जल्दी क्षतिग्रस्त होने का कारण माना जा रहा है।

रेलवे और राज्य सरकार ने बनाया

इस ओवरब्रिज का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग और रेलवे ने किया है। पटरी के ऊपर का पुल रेलवे ने बनाया वहीं बाकी का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किया। इस पुल को अभी गारंटी पीरियड में बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं हुई तो यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles