Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चोमेला वाली उज्जैन तक और नागदा मेमू चलेगी चोमेला तक, पश्चिम रेलवे जीएम ने दी जानकारी 

फाईल फोटो

कोटा। कोटा-चोमेला मेमू ट्रेन को नागदा तक चलाया जाएगा और कोटा-नागदा मेमू का संचालन चोमेला तक होगा। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) ने यह जानकारी पिछले दिनों हुई क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी।

जीएम ने बताया कि पश्चिम-मध्य रेलवे ने कोटा-चोमेला मेमू को उज्जैन तक और कोटा-नागदा मेमू को शॉर्ट टर्मिनेट कर चोमेला तक चलाया जाने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को पश्चिम रेलवे मुंबई द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

‘कोटा रेल न्यूज़’ की खबर पर लगी मोहर

उल्लेखनीय है कि ‘कोटा रेल न्यूज’ ने करीब 2 महीने पहले ही इस आशय का समाचार प्रकाशित किया था। समाचार के सामने आने पर लोगों ने कोटा रेल मंडल के इस निर्णय का जमकर विरोध किया था। तब लोगों के आक्रोश से बचने के लिए रेलवे ने इस खबर को एक अफवाह बताया था। अब पश्चिम रेलवे के जीएम ने इस खबर पर मोहर लगा दी है तो कोटा मंडल के किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles