Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पदोन्नति में देरी पर प्रमोटी अफसरो की नाराजगी 

कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे प्रमोटी आफिसर्स एसोसिएशन की कार्यकारणी की बैठक मंगलवार को कोटा ऑफिसर क्लब में आयोजित हुई। बैठक में ग्रुप-बी अधिकारियों की विभागीय पदोन्नती मे विलंब पर नाराजगी जताई। इसके अलावा बैठक में एडाक सीनियर स्केल पदोन्नती देने की मांग भी की गई।

बैठक में सेवानिवृत हो रहे बीके पालीवाल, अजय शर्मा, सुधींद्र मिल्की, सतीश बाबू पाठक तथा लता जॉर्ज को विदाई भी दी गई। साथ ही 4 नए पदाधिकारियों संदीप सक्सेना, रजनीश शुक्ल, सीएल बैरवा तथा दिग्पाल सिंह का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई।

यह रहे मौजूद

आल इंडिया प्रमोटी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अमित जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जोनल अध्यक्ष एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल, शशिभूषण शर्मा, संजय दुबे, नीरज श्रीवास्तव तथा विवेक खरे सहित 60 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles