Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिला शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणा है सावित्रीबाई फुले का जीवन – बिरला  

के डी अब्बासी

कोटा, जुलाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कोटा के नान्ता क्षेत्र में नवनिर्मित सावित्रीबाई फुले सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु पूर्णिमा की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन हमें उन संतों और महापुरुषों को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने समाज को दिशा दी और व्यक्ति निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

बिरला ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वह न केवल शिक्षा देता है, बल्कि जीवन को दिशा और दर्शन भी देता है। सावित्रीबाई फुले इसी परंपरा की प्रतीक थीं, जिन्होंने उस समय बालिकाओं को शिक्षा देने का साहसिक कार्य किया जब समाज इसके घोर विरोध में था। विरोध और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उनका संघर्ष और समर्पण आज भी समाज को प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज महिलाएं राजनीति, विज्ञान, प्रशासन, सुरक्षा, कृषि और तकनीक सहित हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति से लेकर सीमाओं पर तैनात महिला सैनिक तक, यह सब उसी शिक्षा की लौ का परिणाम है जो सावित्रीबाई फुले ने जलायी थी।

बिरला ने कहा कि यह सामुदायिक भवन केवल एक संरचना नहीं बल्कि समाज की संवेदनाओं और मूल्यों का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि यह भवन बालिकाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहे। उन्होंने कहा कि यह भवन गरीब परिवारों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए सम्मानजनक मंच बनेगा।

बिरला ने नान्ता क्षेत्र की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि यहां की कच्ची बस्तियों, सड़कों, पेयजल और शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को देखते हुए योजनाबद्ध रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन मिल सकेगा।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, कृष्णकुमार सोनी, सत्यप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष ओम शंकर सुमन, चन्द्रप्रकाश महावर सहित केडीए अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles