Monday, June 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉक्टर गिरीश माथुर एवं डॉ पारीक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

के डी अब्बासी

कोटा,।चिकित्सा क्षेत्र की विशिष्ठ संस्था इनोवेटिव फिजिशियंस फोरम ने अपना राष्ट्रीय अधिवेशन पांच और छह जुलाई को देहली में आयोजित किया। इस अधिवेशन के उद्घाटन समारोह के दौरान समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट एवम विशिष्ट योगदान एवं ऐकडेमिक उपलब्धियों के लिए कोटा के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ गिरीश माथुर एवं डॉ के के पारीक को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान देश के केवल पाँच चिकित्सकों को प्रदान किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के दोनों चिकित्सकों को बधाई देते हुए इसे कोटा की उपलब्धि बताया।

डॉक्टर के के पारीक एवं डॉ गिरीश माथुर फिजिशियंस की राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशियंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

इनोवेटिव फिजिशियंस फोरम के अधिवेशन में चिकित्सा विज्ञान के शैक्षणिक सत्र के दौरान चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न ज्वलंत विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस अधिवेशन के दौरान रॉयल कॉलेज ऑफ़ फिजिशियंस एडिनबर्ग, इंग्लैंड का कन्वोकेशन भी आयोजित किया गया जिसमें रॉयल कॉलेज ऑफ़ फिजिशियंस की फेलोशिप प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles