Monday, June 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मोबाइल टावर में अचानक आग लगी

कोटा। कोटा के शहर के रावतभाटा रोड वर्धमान यूनिवर्सिटी के सामने लगे एयरटेल के टावर में अचानक से आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। पास में मौजूद वर्धमान यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर अग्निशमन विभाग की एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और एयरटेल के टावर में लगी हुई आग को बुझाया गया। वर्धमान यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड सत्यनारायण ने बताया कि वह गेट के पास में बैठे हुए थे अचानक से टावर में नीचे से आग लगी और धीरे-धीरे आग टावर के ऊंचे स्तर तक पहुंच गई। अंदर मौजूद वायर जलने से टावर में धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles