Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में भरे कोयले से धुआं निकलने का मामला सामने आया

कोटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मालगाड़ी में भरे कोयले से धुआं निकलने का मामला सामने आया है। बाद में धुंए पर काबू कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मालगाड़ी बारां की तरफ से आई थी। कोटा स्टेशन से निकलते हुए यह मालगाड़ी यार्ड में पहुंची थी। तभी मालगाड़ी के पीछे से पांचवे डिब्बे में भरे कोयले से तेजी से धुआं निकलता नजर आया।इसके बाद आनन-आनन में मालगाड़ी को वापस पीछे की तरफ कोटा रेलवे स्टेशन पर लाया गया।

यहां पर ओएचई बंद कर दो कर्मचारियों ने डिब्बे के ऊपर चढ़कर कोयले पर पानी डाला। काफी मशक्कत के बाद कोयले से धुंआ उठना बंद हुआ। आग बुझाने के लिए पानी ट्रेन में भरने वाले पाइप लाइन से लिया था बड़ी घटना टली कर्मचारियों ने बताया कि समय रहते धुएं का पता चलने से बड़ी घटना टल गई, अन्यथा दौड़ती ट्रेन में पहले धुंआ, फिर चिंगारी और अंत में आग भी लग सकती थी।

उल्लेखनीय है कि कोयले से धुंआ निकालने का यह पहला मामला नहीं है। कोटा मंडल में इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। कोटा यार्ड में भी कोयले से धुआं निकलने का मामला सामने आ चुके हैं। दमकल की मदद से धुऐ पर काबू पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles