Friday, October 23, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

करंट से 21 भैंसों की मौत,11 केवी बिजली का तार टूटने से करंट फैला

कोटा। जिले के कैथून इलाके में  करंट से 21 भैंसों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात को 11 केवी बिजली का तार टूटने की वजह से करंट फैला, वहां खड़ी भैंस करंट की चपेट में आ गई। सुबह देखा तो भैंसे मृत मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी है। घटना मवासा-ढाणी माल की है। भैंस मालिक रामदयाल ने बताया कि हादसे में उसकी 19 भैंसों की मौत हुई है। जबकि दो भैंसे अन्य लोगों की है। रात को बारिश के साथ हवा चल रही थी। ढाणी की माल में बिजली के पोल पर लगा तार पहले से लूज था। हवा चलते ही बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। करंट फैलने से वहां से गुजर रही 21 भैंसे चपेट में आ गई। 5 लीटर दूध देने वाली भैंस 80 से 90 हजार की आती है। करीब 16 लाख का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles