Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कृषि विश्वविद्यालय, कोटा का दीक्षांत समारोह 19 जून को

बिगुल जैन

कोटा/कृषि विश्वविद्यालय, कोटा का अष्टम् दीक्षाना समारोह दिनांक 19 जून  गुरुवार को प्रात 10:00 बजे राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान कोटा के सभागार में आयोजित किया जावेगा। दीक्षान्त समारोह में श्री हरिभाऊ बागडे, माननीय राज्यपाल महोदय, राजस्थान एवं कुलाधिपति, कृषि विश्वविद्यालय, कोटा अपना अध्यक्षीय उद्‌बोधन व आर्शीवचन प्रदान करेंगे। डॉ. किरोडी लाल मीणा माननीय मंत्री कृषि उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास, राजस्थान सरकार विशिष्ठ अतिधि के रूप में अपना उद्‌बोधन देंगे। समारोह में डॉ. जे.पी. शर्मा पूर्व कुलपति मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा दीक्षान्त उद्‌बोधन दिया जावेगा। विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू डॉ. अभय कुमार व्यास द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं विश्वविद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में कुलसचिव श्रीमती मनीषा तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया जावेगा।

दीक्षान्त समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय द्वारा कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी संकायों में कुल 343 अभ्यर्थियों को उपाधियों प्रदान की जायेगी, जिनमें स्नातक के 287, स्नातकोत्तर के 44 तथा विद्यावाचस्पति के 12 अभ्यर्थी शामिल है। दीक्षान्त समारोह में 14 अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जायेंगे। जिनमें से एक कुलाधिपति एवं एक कुलपति स्वर्ण पदक भी शामिल है।

दीक्षान्त समारोह में प्रबंध मण्डल तथा विद्या परिषद के सदस्य, महाविद्यालयों के अधिष्ठातागण विश्वविद्यालय के निर्देशकगण, विश नियंत्रक, परीक्षा नियंत्रक, सम्पदा अधिकारी एवं विश्वविद्यालय की सभी ईकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।

दीक्षान्त कार्यक्रम में अन्य विश्वविद्यालयों के माननीय कुलपतिगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कृषि उद्यमी, नवोन्मेषी कृषक, कृषि स्टार्टअप्स उद्यमी, विभिन्न उपाधि प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी व उनके अभिभावकगण तथा प्रेस मीडिया, समाचार पत्रों, चैनल्स के संवाददातागण इत्यादि समारोह में अपनी शिरकत करेंगे।

विश्वविद्यालय के दीक्षाना समारोह का पूर्वाभ्यास दिनांक 18 जून,  को दोपहर बाद आयोजित किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles