कोटा/हिंदी साहित्य भारती का संभागीय अधिवेशन और पुस्तक विमोचन समारोह आगामी 15 जून को दोपहर 12.30 से मंडल पुस्तकालय सी ए डी सर्किल कोटा में हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र शुक्ल पूर्व शिक्षा मंत्री उ. प्र. के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। हिंदी साहित्य भारती के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि संगठन विस्तार के उद्देश्य से आयोजित अधिवेशन में राजस्थान प्रदेश में संगठन की स्थिति और विस्तार के प्रयास तथा देश की वर्तमान स्थिति पर संगठन की भूमिका विषय पर चर्चा होगी सांगठनिक सत्र की अध्यक्षता राजस्थानी के प्रसिद्ध साहित्यकार और गीत ऋषि साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मुकुट मणिराज करेंगे वहीं विशिष्ट अभ्यागत के रूप में राकेश शर्मा महासचिव मातृभूमि सेवा संस्थान दिल्ली, प्रदेश संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही, प्रदेश प्रभारी सीताराम मीणा, संभाग प्रभारी वरिष्ठ साहित्यकार योगेंद्र शर्मा और लोकेश मृदुल रहेगें । विमोचन सत्र में हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओज कवि व साहित्यकार प्रशांत प्रखर कोटा की कृति अस्तोदय का अतिथियों द्वारा विमोचन किया जाएगा। विमोचन सत्र की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सोनी करेगें सत्र के मुख्य अभ्यागत डॉ रविंद्र शुक्ल अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती होगें । पुस्तक की प्रस्तावना वरिष्ठ
साहित्यकार और पत्र लेखक कवि अश्विनी त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत की जाएगी तथा कृतिकार का परिचय प्रसिद्ध मंच संचालक राजेंद्र पंवार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अस्तोदय पर उद्बोधन मुख्य उद्बोधन कर्ता कोटा के प्रसिद्ध साहित्यकार विभिन्न विधाओं के सिद्ध संचालक विजय जोशी द्वारा दिया जाएगा।
विमोचन सत्र के अभ्यागत के रूप में दीपक श्रीवास्तव अध्यक्ष मंडल पुस्तकालय कोटा वरिष्ठ साहित्यकार माया मृग बोधि प्रकाशन जयपुर, डॉ अविनाश गुप्त प्राचार्य तिलक बाल मंदिर बारां शब्द स्नेह से आप्लावित करेगें। समारोह का संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर डॉ सुनीता जोशी द्वारा किया जाएगा।





