Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस पार्टी उनका साथ देती है, जो सनातन का अपमान करते हैं- राकेश जैन

भाजपा ने नववर्ष पर बांटे भगवा ध्वज, दी शुभकामनायें

  • भाजपा ने कोटा उत्तर विधानसभा वार्ड 3 में किया जनसम्पर्क

कोटा 10 अप्रैल। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, महापौर राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, वरिष्ठ नेता नरोत्तम शर्मा, पूर्व पार्षद लल्ली गौतम, संदीप भाटिया, पार्षद दिलिप अरोडा, आरती शाक्यवाल, अजय सुमन, नवीन माथुर, तरूण नागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिपटा पाटनपोल क्षैत्र में जनसम्पर्क कर , भारतीय जनता पार्टी के कोटा बूंदी लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला के पक्ष में वोट करने के लिये आग्रह किया।जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने जनसम्पर्क के दौरान आमजन से कहा कि कांग्रेस पार्टी उनका साथ देती है जो सनातन का अपमान करते है। कांग्रेस के पास नातो मजबूत शिर्ष नेतृत्व हैं नाहीं प्रधानमंत्री के लिये मजबूत नेता। कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने ऐसा गठबंधन बनाया है जिनका आपस में कोई मेलजोल नहीं। किसी भी तरह से सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लियें मजबूरी में गठजोड कर खडे है। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की बुधवार को टिपटा स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं0 दीनदयालय उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटा उत्तर विधानसभा, रामपुरा मण्डल के वार्ड 3 में टिपटा, सरायकायस्थान, पाटनपोल क्षैत्र में जनसम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार ओम बिरला के पक्ष में वोट करने के लिये आग्रह किया।हिंदू नववर्ष नवसंवत्सर 2081 के शुभ अवसर पर घर-घर जाकर आमजन को भगवा ध्वज दिया एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनायें दी।इस अवसर पर तेजकरण अंची, दिपक जैन, राहुल मकवाना, रामदयाल शाक्यवाल, भरत शाक्यवाल, गिर्राज माथुर, मनीष टोनी शर्मा, शिव गौतम, निंबल, दिलिप सोनी, अमित पारिक, गोपाल कृष्ण सोनी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मयूर टाइम्स न्यूज़-  रिपोर्टर कीर्ति माथुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles