Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्लाईवुड की फैक्ट्री में अचानक लगी आग, सब कुछ राख

कोटा जिले के मंडाना कस्बे में प्लाईवुड की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। हनोतिया रोड स्थित फैक्ट्री में लगी आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग बुझाने के लिए एचपी प्लांट से लगातार पानी रिफिल किया जा रहा था। आग लगने के दो संभावित कारण सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पास के खेत में नोलाई की चिंगारी से आग अग्निशमन सेवा राजस्थान लगी, जबकि दूसरा कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हुईहै। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री में रखा प्लाईवुड का सामान जलकर राख हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles