Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा स्टेशन मण्डल ने आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए मृतकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

के डी अब्बासी

कोटा,अप्रैल। जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग जिले के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को भाजपा स्टेशन मण्डल द्वारा भीमगंज मंडी थाने के सामने मोमबत्ती जलाकर गहरी संवेदनाओं के साथ दो मिनट का मौन धारण करते हुए आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया ने बताया कि इस घटना से जहां सारा देश स्तब्ध है। वही भारत की जनता इस घ्रणित कायराना आतंकी कृत्य की घोर आलोचना करते हुए एक जुट होकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ पूरी तरह समर्थन में है। विदेशी ताकतों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। देश का अमन चैन,जनता की जान माल,सीमाएं देश की सशक्त सेना के हाथों में सुरक्षित है।

मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने इस आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए भीमगंजमंडी थाने के सामने एकत्रित होकर मोमबत्ती जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद हो बर्बाद के जोरदार नारे लगाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा,रमेश शर्मा, पूर्व पार्षद विकास चौधरी, गोपाल श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles