Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती पर सम्मान सभा का आयोजन

कोटा 24 अप्रेल। डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सम्मान सभा (गोष्ठी) का आयोजन शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम डी कोटा में सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्य आतिथ्य , प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा , कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के शुरूआत में पहलगांव में आतंकी हमले में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही ने बताया की कार्यक्रम मुख्य वक्ता सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि –

भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ0 भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस शासन में लगातार उपेक्षा और विरोध का सामना करना पडा। कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण संबंधी महत्तवपूर्ण सिफारिसों, मण्डल आयोग की रिपोर्ट को लागू करने में देरी की एवं उनका विरोध किया।

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढावा दिया और समान नागरिकता संहिता जैसे महत्तवपूर्ण उपायों का लगातार विरोध किया। ये दोनो ही कदम डॉ0 अंबेडकर जी के समानता और एकता के दृष्टिकोण के विपरित रहें।कांग्रेस की नीतियां समाज को बांटने और तुष्टिकरण को बढावा देने वाली रही।

कंग्रेस ने इतिहास में लगातार डॉ0 अंबेडकर जी की अनदेखी और अपमान किया। संविधान निर्माण और सामाजिक सुधार में उनके अमूल्य योगदान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। कांग्रेस ने प्रमुख सरकारी भूमिकाओं और चुनावी प्रक्रियाओं से बाबा साहेब को दूर रखा।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि -1951 में कांग्रेस द्वारा हिंदू कोड बिल महिलाओं को अधिकार देने वाले बिल को संसद मे पारित ना कराने पर, बाबा साहेब ने देश के पहले कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जो कांग्रेस के खिलाफ उनके विरोध का प्रमाण है।अंबेडकर जी ने सम्पूर्ण जीवन देश की पिछड़े तबके, महिलाओं व अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।डॉ अंबेडकर जी के चरण चिन्ह पर चलकर यदि कोई कार्य कर रहा है तो वह भारतीय जनता पार्टी एवं उसके कार्यकर्ता ही है।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि – बाबा साहेब की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले है।

सामाजिक न्याय सिर्फ चर्चा का विषय नहीं अपितु यह भाजपा पार्टी की प्रतिबद्धता है। बाबा साहेब को भारत रत्न भाजपा समर्पित सरकार में मिला, कांग्रेस ने तो संसद में बाबा साहेब का चित्र तक नहीं लगने दिया।

वहीं भाजपा ने डॉ0 अंबेडकर जी की विरासत को सम्मानित करने के लिये अनेक सार्थक कदम उठाये। इनमें पंचतीर्थ स्थलों की स्थापना, भीम ऐप की शुरूआत ( डिजिटल एवं आर्थिक समावेशन के लिये ) की। बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के विचारों को अपनाया। मोदी सरकार ने 26 नंवबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया। उनकी 125 वी जयंती का विश्व स्तर पर 120 देशों में आयोजन जैसे ऐतिहासिक प्रयास किये है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रदेश समन्वयक मोतीलाल मीणा ने कहा कि- बाबा साहेब ने मजबूत विदेश नीति का, सामाजिक समानता का सपना देखा था। सारा संसार भारत की विदेश नीति का लोहा मान रहे हैं, मोदी जी सबका साथ, सबका विश्वास,सबका विकास के मंत्र को लेकर चल रहे हैं। बाबा साहेब का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हो रहा है।

 

कांग्रेस ने वर्षों से देश की जनता के सामने झूठ परोसा, भाजपा कार्यकर्ता सच बूथ स्तर पर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, पूर्व महापौर महेश विजय, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींची, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, एस टी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौथरी मंचस्थ रहे। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र राही ने किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींचीं, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, नेता खंडेलवाल, जटाशंकर शर्मा, मदनगोपाल झाँझोट, रेखा खेलवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, सहकारी प्रकोष्ठ संयोजक महिप सिंह सोलंकी, निजामुद्दीन बबलू,अशोक बादल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम मीणा, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, महिला मोर्चा से पूनम जैन, अल्का मेवाडा, महिला मोर्चा कोटा संभाग प्रभारी शालिनी भटनागर, अंजू सेन, पार्षद राकेश पुटरा, ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, संजय सैनी, रामचंद्र नागर, अक्षय चौधरी, दीनू बंजारा, लव आजाद ,मनोज गोस्वामी मण्डल प्रतिनिधि हरकचंद जैन, कुलदीप सिंह तलवार, गजेन्द्र व्यास सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles