कोटा 24 अप्रैल । पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों द्वारा पहलगाम गए हिन्दु पर्यटकों का धर्म पुछकर पहचान करके नरसंहार किया गया इसके विरोध में 25 अप्रैल शुक्रवार को कोटा बंद के समर्थन मे आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक बङी बैठक मानव विकास भवन पर आयोजित की गई ।
महानगर प्रचार प्रमुख पवन पारीक ने बताया कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को होने वाले कोटा बंद ऐतिहासिक होना चाहिए ताकि केंद्र सरकार को पता चल जाए की संपूर्ण हिंदू सरकार के साथ है सरकार इन आतंकवादियों के खिलाफ कठोर से कठोर कदम उठाए बैठक मे प्रांत सहमंत्री युधिष्ठिर सिंह हाडा ने संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की नृशंस हत्या की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है उन्होंने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि इन जिहादियों ने इस घटना से हमें मजबूर कर दिया है कि या तो हम कलमा पढ़ना सीख ले या हर हर महादेव बोले ये अब हमे तय करना है अन्यथा संघर्ष करने के लिए तैयार रहे उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहलगाम में हिंदु पर्यटकों को धर्म पूछ पूछ कर गोलियां मारी गई इससे जो लोग यह कहते हैं कि आतंकवाद का धर्म नहीं होता वह इस घटना से समझ ले कि आतंकवाद का धर्म होता है हमारे ही बीच में छुपे हुए जयचंदो को भी हमें पहचानना होगा और उनको सबके सामने बेनकाब करना होगा ।
महानगर अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल ने बैठक में बताया कि शुक्रवार को होने वाले
कोटा बंद में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान, आवागमन के साधन, पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थाएं जिसमें सभी निजी व सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे,परीक्षाये यथावत होगी, जिन निजी विद्यालयों में परीक्षा है वहा परीक्षा होगी परीक्षा को बंद से मुक्त रखा गया है जहां वार्षिक परीक्षा नहीं है वो विद्यालय बंद रहेंगे सभी कोटा वासियो से निवेदन है की कोटा बंद में अपना सहर्ष योगदान दें ।
विभाग मंत्री रौनक आनंद ने कहा कि शुक्रवार को संपूर्ण कोटा जिला बंद रहेगा जिसमें सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर, खतौली, दीगोद, कोटा ग्रामीण के कैथुन व मंडाना आदि भी पुरी तरह से बंद रहेंगे ।
बजरंग दल प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादीयो द्वारा की गई कायरतापूर्ण हरकत हिंदू धर्म के ऊपर एक करारा तमाचा है शुक्रवार को होने वाले कोटा बंद के दौरान अगर बजरंग दल को थोड़ी शक्ति करनी पड़ी तो उससे भी बजरंग दल का कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा उन्होंने कहा कि कोटा भी आईएसआई व सिमी जैसे प्रतिबंधित संगठनों से अछूता नहीं है ।
बैठक का संचालन महानगर मंत्री सतीश स्वामी ने किया ।बैठक मे व्यापारिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों व कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक में इन्होंने रखे सुझाव-:
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता हौसला प्रसाद शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता लव शर्मा, विवेक राजवंशी, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिराज गौतम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, गुमानपुरा व्यापार संघ अध्यक्ष संजय शर्मा, पारीक पंचायत अध्यक्ष रासबिहारी पारीक, वैष्णव समाज के परमानंद वैष्णव, जमुना बजाज, श्यामसुंदर अग्रवाल आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।
महानगर मंत्री सतीश स्वामी ने बताया कि कोटा बंद को लेकर सभी बारह प्रखंडों में प्रखंड संयोजको के साथ ही बारह टोलिया गठित कर दी गई है जो अपने-अपने क्षेत्र में बंद को सुनिश्चित करेंगे ।
इन्होंने दिया बंद को समर्थन-:
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, एसएसआई एसोसिएशन, कोटा व्यापार महासंघ, सर्व ब्राह्मण समाज, पारीक पंचायत कोटा, अभिभाषक परिषद कोटा, तलवंडी व्यापार संघ, गुमानपुरा व्यापार संघ, ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण कल्याण परिषद, अग्रवाल समाज कोटा, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय चिकित्सा संघ, विद्यार्थी परिषद, महर्षि पराशर (पारीक) सेवा संस्थान सहित कई संगठनो ने कोटा बंद को अपना समर्थन दिया है ।
बैठक में प्रांत सेवा प्रमुख देवलाल गोचर, गौरक्षा प्रमुख रामचरण लोधा, विधि संयोजक नवीन शर्मा, सहसंपर्क प्रमुख मोहन मालव, विभाग मंत्री रौनक आनंद, उपाध्यक्ष रणछोङ अग्रवाल, मंत्री सतीश स्वामी, सहमंत्री राजू सुमन, आशीष शर्मा, मुकेश शर्मा, मातृशक्ति सहसंयोजिका रश्मि पारीक, संपर्क प्रमुख जिनेंद्र जैन, महानगर संयोजक नरेश प्रजापति, मोनू आर्य, नरेश मीणा, जी एल भट्ट, दिलीप ओदिच्य, धनराज गुर्जर, मुकेश सोनी गब्बर, अनिल तिवारी, देवानंद, राकेश सेन, अशोक बादल, अशोक पारीक, जय सिंह चौहान, सुरेश पारीक, चैतन नेकाड़ी, डा. एल एन शर्मा, सत्यनारायण श्रीवास्तव व विकास शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।






