Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भटनागर सभा समिति के अध्यक्ष सुनील भटनागर बने

कोटा /

भटनागर सभा समिति की कोटा की आम सभा छावनी स्थित गणपति उत्सव मैरिज गार्डन मैं आयोजित की गई, सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन के बाद कार्यक्रम का आगाज किया गया, आम सभा के संरक्षक गिरीशकांत भटनागर, दिनेश चंद्र भटनागर, अनंत बिहारी भटनागर, दिनेश बिहारी भटनागर, और सभा के वर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भटनागर निर्देशन में आम सभा संचालित की गई, आमसभा में ही नवीन कार्यकारी के चुनाव करवाए गएl चित्रगुप्त मीडिया सेंटर श्रीपुरा कीर्ति माथुर ने बताया कि वर्ष 2024 से 2026 तक के लिए अध्यक्ष पथ पर सुनील भटनागर महासचिव पद पर राकेश भटनागर, कोषअध्यक्ष पद हेतु सुषमा भटनागर, उपाध्यक्ष पद पद मनोशाला भटनागर, संगठन मंत्री पद पर अशोक भटनागर को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया, चुनाव निष्पक्ष रूप से अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा विधिवत रूप से संपन्न करवाए गए, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील भटनागर ने बताया कि आगामी समय में सभी को साथ लेकर समाज व संस्था के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा, इसके साथ ही कोटा शहर के सेवा कार्य को गति दी जाएगी, आम सभा में समाज के लोगों की उपस्थिति रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles