Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

व्हाट्सएप गलत न्यूज़ फैलाना भारी पड़ा, पूर्व महापौर की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई

व्हाट्सएप पर भ्रामक सूचना फैलाना पड़ा भारी

पूर्व महापौर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

 

कोटा। लोक सभा चुनाव के दौरान व्हाट्सएप पर भ्रामक सूचना फैलाना अब भारी पड़ेगा। ऐसे ही एक मामले में जवाहर नगर पुलिस ने सोमवार को पूर्व महापौर महेश विजय की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अब भ्रामक सूचना पोस्ट करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार पूर्व महापौर महेश विजय ने जवाहर नगर थाने में दी शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोबाइल नम्बर 9166604107 से व्हाट्सएप पर एक पोस्ट स्वयं डाली कि जिसमें लिखा कि ‘‘ब्रेकिंग न्यूज हीरालाल नागर महेश विजय के साथ कैंप कार्यालय में छोटा भाई ने की बदसलूकी, मारपीट‘‘। इस आपराधिक पोस्ट का उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के साथ दो समाजों के बीच में दुर्भावना तथा समाज में भय उत्पन्न करना है।

 

विजय ने कहा कि यह व्हाट्सएप पोस्ट जानबूझ कर चुनाव में एक प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समाज में फैलाई गई। इसकी जानकारी समाज के लोगों को लगने से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। यह एक आपराधिक कृत्य है जिस पर पुलिस को अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर पुलिस ने महेश विजय की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 469, 471, 500, 505, 120 बी आई.पी.सी. एवं आई.टी. एक्ट 66 व 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles