विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 665.40 अरब डॉलर पहुंचा
मुंबई, एजेंसी देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.60 अरब डॉलर बढ़कर 665.40 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 658.8 अरब डॉलर हो गया था।
यह चौथा सप्ताह है जब बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में पुनर्मूल्यांकन और रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.60 अरब डॉलर का इजाफालिए केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण इसमें गिरावट आई थी। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।, 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.16 अरब डॉलर बढ़कर 565.01 अरब डॉलर हो गईं।






