मुंबई। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के तहत 10 और 500 रुपये के नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 10 और 500 रुपये के मौजूदा बैंक नोटों के समान है। नए नोट जारी होने के बावजूद रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए 10 और 500 रुपये मूल्य वर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।
नए आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर वाले 10 व 500 के नोट होंगे जारी






