कोटा, 6 फरवरी। कोटा शहर में इन दिनों चोरों का बड़ा आतंक है। आजकल चोरों में पुलिस का कोई खौफ भी नजर नहीं आ रहा। और ना ही उनमें सीसीटीवी में कैद होने का कोई डर है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि कई मामलों में पुलिस रिपोर्ट तो दर्ज कर लेती है लेकिन चोरों को पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई इसलिए चोरों के हौसले काफी बुलंद हो रहे हैं। दादाबाड़ी जैन मंदिर के यहां कई चैन स्केचिंग की घटनाएं हो चुकी
कुछ ऐसा ही चोरों का बेखौफ होकर साइकिल चुराने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। दादावाड़ी स्थित नसिया जी जैन मंदिर में दो चोर जैन पाठशाला में पढ़ाई करने वाले बच्चों की दिनदहाड़े दो साइकिल है चुरा कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे इन चोरों में कोई डर नाम की चीज नजर नहीं आ रही। चोर आराम से आए और आराम से ही दो साइकिल है उठाकर ले गए। इन चारों के पीछे कोई मास्टरमाइंड माइंड गेग़ का हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता नसिया जी जैन मंदिर के अध्यक्ष जम्बू जैन सराफ ने बताया कि घटना आज रविवार सुबह की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी देखने पर लग रहा है कि कर दादाबाड़ी के आसपास के क्षेत्र के ही लग रहे हैं। और दोनों चोरों की सीसीटीवी में तस्वीर पूरी तरह से साफ नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां पर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है उन्होंने शीघ्र ही ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया है






