Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर कोटा शहर देहात की संयुक्त तैयारी बैठक सम्पन्न

कोटा 4 अप्रेल। 6 अप्रेल भाजपा स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम कोटा संभाग संयोजक रविन्द्र श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष राकेश जैन व प्रेम गोचर की अध्यक्षता में कोटा शहर व देहात की संयुक्त तैयारी बैठक शुक्रवार को जी एम ए प्लाजा के सभागार में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारीयों सहित कोटा देहात संगठन प्रभारी इन्दर सिंह झाला, पूर्व महापौर महेश विजय, प्रदेश महामंत्री एसटी मोर्चा अशोक मीणा मंचस्थ रहे, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही ने मंच संचालन किया।

कार्यक्रम कोटा संभाग प्रभारी रविन्द्र श्रीमाली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रेल को भाजपा स्थापना दिवस व 14 अप्रेल को भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा कोटा शहर व देहात में कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मनायेंगे। सेवा पखवाडा के तहत अनेको सेवाकार्य भी करेंगे।जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने 6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया -6 अप्रेल को भाजपा कोटा शहर द्वारा टिपटा पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण किया जायेगा। बूथ स्तर पर मेरा परिवार भाजपा परिवार के साथ कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर नेम प्लेट लगाये जाने का अभियान चलाया जायेगा । घरों पर भाजपा का झण्डा लगाकर, महिला कार्यकर्ता घरों के आंगन में सजावट, रंगोली मांडकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया व सरल ऐप पर अपलोड करेंगे।7 अप्रेल पर कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ पर एकत्रिकरण होकर दुपट्टे डालकर, मिठाई वितरण।8 अप्रेल को कोटा शहर का भाजपा स्थापना दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी रखा जाना प्रस्तावित है। 9 अप्रेल से 13 अप्रेल तक मंदिरों में साफ सफाई, हवन पूजन करना, पक्षीधरों की स्थापना, बस्ती चलों अभियान, अस्पतालों में स्वच्छता अभियान, फल वितरण, लाभार्थीयों से मिलना, जलाशयों, जल निकायों की साफ सफाई करना, गायों को चारा गुड खिलाना, चिकित्सा शिविर लगाना आदि सेवा कार्य किये जायेगे।

जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि 6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक ग्रामीण क्षैत्र में सेवा पखवाडा के तहत अनेको सेवाकार्य होगे। बस्ती चलों अभियान के तहत बस्तीयांे, गांवो में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि जायेगें, चौपालों पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतायेगें। घर घर भाजपा के झण्डे लगायेंगे, गांवो में कार्यकर्ता रैलीयां भी निकालेंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री शहर से मुकेश विजय, देहात से ललित शर्मा, शहर से जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, नेता खण्डेलवाल, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, जयदेव सुखेजा, हरिहर गौतम, जिला मंत्री देहात से बादल नायक,अनुराधा मीणा, मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा, रामचंद्र नागर, दिनेश सरसिया, अक्षय चौधरी, मनोज तलाईचा, मनोज गोस्वामी,मण्डल प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, सोनिया सिंह राठौड, हरकचंद जैन, सिम्पल शर्मा, कोटा देहात से मण्डल अध्यक्ष सावर लाल मेघवाल, जयवीर सिंह, चंद्रप्रकाश सोनी, हरिओम नागर,विजय शंकर सैनी,हरिओम पुरी, विरेन्द्र सुमन,प्रवीन मीणा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles