Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नयापुरा इलाके में यात्रियों को ले जा रही सिटी बस में आग लगी

Kotaशहर केनयापुरा इलाके में यात्रियों को ले जा रही सिटी बस में आग लग गई।चलती बस में धुआं देख ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोक दी। यात्री बस से उतर गए। देखते ही देखते बस आग फैल गई और बस धूं-घूं कर जलने लगी। हादसे के समय बस मे करीब 20 यात्री सवार थे। थोड़ी देर में चार फयर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी जल चुकी थी। सिटी बस स्टेशन से नयापुरा की तरफ आ रही थी। एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही बस में से धुआं दिखाई दिया। ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। बस में सवार सभी यात्री बाहर निकल गए। देखते ही देखते ही बस में से आग की ऊंची-ऊंची लपटे दिखाई देने लगीं। लोगों ने इसकी सूचना ने निगम के अग्निशमन विभाग को दी। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया सूचना पर निगम की चार दमकल मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।

संभवत बस में स्पार्किंग होने से आग लगी। जिसके बाद सीटों में आग पकड़ ली। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से बस काफी जल गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles