कोटा।टीम जीवन दाता डेंगू और अन्य बीमारियों में निरंतर लोगों की सेवा कर रही है, इस बार अगस्त के बाद आने वाला डेंगू अभी से ही आहट दे रहा है । शहर में अब डेंगू धीरे धीरे पैर पसार रहा हैं । टीम जीवनदाता के संरक्षक संयोजक व लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता लगातार लोगों को मोटिवेट कर रक्तदान एवं एसडीपी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह स्वयं भी रक्तदान व एसडीपी डोनेट करते हैं, यही प्रेरणा मुंबई के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे उनके पुत्र नमन गुप्ता को भी देते हैं और नमन गुप्ता भी निरंतर जब भी सेवा का अवसर मिलता है वह तत्पर रहता है। ऐसे में छावनी निवासी 5 वर्ष के मास्टर माहिर को बी पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता थी, चिकित्सकों ने पार्ट में एसडीपी चढ़ाए जाने के लिए कहा। पिता के साथ कोई कार्येवश कहीं जा रहे नमन ने जब यह वाक़या सुना तो वह तैयार हो गए और उन्होंने अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचकर 8वीं बार एसडीपी डोनेट की, जबकि चार बार ब्लड डोनेशन भी किया है। एमबीबीएस सेकंड ईयर के स्टूडेंट होने के साथ ही सेवा और समर्पण के भाव मन में परिवार से ही उत्पन्न हुए हैं, नमन गुप्ता चिकित्सकीय सेवा के साथ मानवीय एवं सामाजिक सेवा में मुंबई में भी अग्रणी है। नमन ने इस दौरान कहा कि मानवीय सेवा से बडी कोई सेवा नहीं हो सकती, किसी के जीवन को बचा सकें यह सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, जो भी लोग रक्त व एसडीपी से बचते हैं वह सेवा और परोपकार से दूर होते चले जाते हैं। हम सभी का नैतिक दायित्व है कि सेवा में अग्रणी रहे। खुशिया दुवाओ से आती है और दुवाये असहाय की मदद करने से प्राप्त होती है । नमन का मनना है निरंतर सेवाकार्य से उनके जीवन में ख़ुशहाली सफलता व सम्मान प्राप्त हो रहा हैं ।






