Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां द्वारा ‘परिंडा अभियान’ का शुभारम्भ कल से

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां( श्री राधे ज्वैलर्स परिवार बारां) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी *परिंडा अभियान* शुरू करने जा रहा हैं ।संस्थान के हिमांशु सोनी, अभिषेक सोनी ने बताया कि बाऊजी स्व, श्री गोविंद लाल जी सोनी की चतुर्थ पुण्य स्मृति के दिन 3 अप्रैल 2025 से यह अभियान शुरू होगा, जो ग्रीष्मकल में निरंतर चलेगा।

भीषण गर्मी में मासूम पक्षी पानी के लिए इधर-उधर तरसते रहते हैं ,उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है और इस प्रकृति मां का हम सबके ऊपर जो ऋण है उसको चुकाने के लिए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास हम सबको मिलकर करने चाहिए। पीयूष गुप्ता व रितेश मीणा ने बताया कि पिछले वर्षों में भी परिंडा अभियान के तहत संस्थान द्वारा अनेकों जगह पर परिंडे बांधे गए । संस्थान के हितांश सोनी, माधव सोनी ने बताया कि बाऊजी की पुण्य स्मृति में परिंडा अभियान के साथ, इस दिन कोटा रोड स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में *वृक्षारोपण* कर एक वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा । संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी से आग्रह किया कि वह एक परिंडा जरूर लगाए और उसमें नियमित दाना पानी की व्यवस्था करें ।

 

*आओ कुछ करें उनके लिए ,,,*

*जो बोल नहीं सकते खुद के लिए,,,,*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles