कोटा /श्री हिंदी साहित्य समिति कोटा एवं राजभाषा विभाग मंडल रेल कार्यालय कोटा के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन क्षेत्र स्थित जनकपुरी कॉलोनी निवासी दीनानाथ त्रिपाठी “पुष्पक” द्वारा लिखित पुस्तक “सितारो तुम्हारा पता पूछता हूं” का लोकार्पण किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक ललित धुरंधर करेंगे और राजकुमार प्रजापति अपर राजभाषा अधिकारी रेलवे इसके मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम मेनाल रेलवे क्लब कोटा जं पर 13 अप्रैल 2025 को 4:30 बजे किया जाएगा। अति विशिष्ट अतिथि एसटीएन चैनल के मुख्य संपादक दिनेश गौतम, विशिष्ठ स्थिति डॉ प्रभात सिंघल सेनि संयुक्त सचिव राजस्थान सरकार एवं जितेंद्र निर्मोही वरिष्ठ साहित्यकार शोभायमान होंगे।
कृतिकार का परिचय भगवत सिंह मयंक प्रस्तुत करेंगे।सरस्वती वंदना मधुर गीतकार लोकेश मृदुल तथा संचालन व्यंग्यकार कमलेश कमल द्वारा किया जाएगा। श्री हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में रचनाकारों के उपस्थित होने की अपील की गई है। इससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।






