Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विधार्थियो के हित में सरकार लाई कोचिंग रेगुलेशन बिल – देवनानी

कोटा 1 अप्रेल। कोटा प्रवास पर पधारें विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी का सर्किट हाउस कोटा में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार प्रभुलाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अनेको सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत, अभिनंदन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए वासुदेव देवनानी ने अपनी प्रतिक्रियायें दी।

 

कोटा शहर में कोचिंग विधार्थियो के उज्जवल भविष्य के विषय पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान सरकार बिल लेकर आयी है, विधानसभा में चर्चा के दौरान इसमें और सुधार की आवश्यकता को लेकर प्रवर समिति को भेजा गया है। नियमानुसार अगला सत्र जब भी आयेगा, उसके शुरू होते ही इस बिल को 42 दिनों के अंदर पारित करवाना होगा। ये जनहित से जुडा आवश्यक बिल है, मुझे पूरा विश्वास हैं कि विधानसभा में इस बिल पर गंभीरता के साथ सकारात्मक चर्चा होगी।

 

लोकसभा व विधानसभा में अमर्यादित भाषा के उपयोग पर देवनानी ने कहा कि देश के करोडो लोग अपना वोट देकर जनप्रतिनिधियों को लोकसभा व विधानसभा में भेजते है। संसदीय कार्यवाहीयाँ आमजन ऑनलाईन देख रहे है। इस स्थिति में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों को चाहिये कि सदन में नियमो की पालना हो, अनुशासन हो एवं भाषा पर नियंत्रण हो। ये सभी के सकारात्मक सहयोग से सही संभव है। इससे लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढेगी एवं जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच विश्वास बढेगा।

 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाये जाने के सवाल पर देवनानी बोले की भारत में सनातन संस्कृति बहुत पुरानी है, वर्षों से इसकी मान्यता है। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद सनातन संस्कृति के प्रति लोगों मे जुडाव बढता जा रहा है। देश विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है।

जिस दिन राजस्थान बना उस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही थी। इसलिय वर्तमान सरकार ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पूरे राजस्थान में अनेको स्थानो पर रैलीयां निकली है। लोगों ने उत्साह के साथ इसे मनाया है।

 

वक्फ बोर्ड बिल के एक प्रश्न का जवाब देते हुए देवनानी ने कहा कि ये बिल सलेक्ट कमेटी के पास है, सलेक्ट कमेटी इसे सदन मे पेश करेगी। निश्चित रूप से सदन में इस पर सकारात्मक चर्चा होगी।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय, डॉ. एल.एन शर्मा, पंकज मेहता, बांरा के वरिष्ठ नेता आनंद गर्ग, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, अशोक बादल, मीडिया से अरविंद सिसोदिया, सोशल मीडिया से रजनीश राणा, पार्षद संदीप नायक, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष लव आजाद, केशवपुरा मण्डल अध्यक्ष दीनू बंजारा, विज्ञान नगर मण्डल अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, रेलवे कोलोनी मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र निर्भय, छावनी मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र मेघवाल, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष संजय समीर सैनी, रामपुरा मण्डल प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, प्रदीप राठौर, रजत जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा चाचा, मुकेश चावला, महावीर शर्मा, सत्यनारायण पारीक, विजय यादव, जगदीश नायक भैया, रवि बंजारा, अमन अखरिया, पवन शर्मा, रोहित चंदेल, सुमित मिश्रा, रोहित महावर सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles