Tuesday, November 24, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पोस्टर विमोचन के साथ नवम हाड़ौती गौरव सम्मान समारोह का आगाज, 101 प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल : राजेश कृष्ण बिरला

पोस्टर विमोचन के साथ नवम हाड़ौती गौरव सम्मान समारोह का आगाज, 101 प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

कोटा। हाड़ौती अंचल की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने की दिशा में न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी की पहल सराहनीय है। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी समाज और राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। यह बात राजस्थान रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने कही। वे मंगलवार को नवम हाड़ौती गौरव सम्मान समारोह-2027 के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह का पोस्टर विमोचन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में कोटा विकास प्राधिकरण के राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल, समाजसेवी एवं संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार पाठक, कार्यक्रम संयोजक केके शर्मा कमल, समिति सचिव इंजीनियर पुष्पकांत शर्मा, रामसिंह पवार, मीडिया प्रभारी हर्षित शर्मा एवं डेविस शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

कोटा विकास प्राधिकरण के राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल ने कहा कि हाड़ौती की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का यह प्रयास अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। सम्मान से प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ेगा और युवाओं में कुछ नया करने का जज्बा पैदा होगा।

संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा ने कहा कि हाड़ौती के नाम से शुरू किया गया यह सम्मान समारोह जन-जन में उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने सोसायटी से प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन जारी रखने का आह्वान किया।

सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार पाठक ने कहा कि सर्वधर्म और सर्वसमाज की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना सराहनीय नवाचार है। इससे समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

2018 में रखी गई थी सम्मान की नींव

सोसायटी अध्यक्ष  अंजू शर्मा ने बताया कि विभिन्न धर्मगुरुओं के आशीर्वाद और जनसहयोग से वर्ष 2018 में हाड़ौती गौरव सम्मान की शुरुआत की गई थी। जनता के सहयोग से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक केके शर्मा कमल ने बताया कि समारोह में कोटा संभाग के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों की 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद परिवारों के परिजन, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, कवि, साहित्यकार, विद्यार्थी, उन्नत कृषक, चिकित्सक, शिक्षाविद्, जनसेवक तथा महिला उत्थान, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग शामिल होंगे।

समारोह 5 जनवरी 2027 को दोपहर 1 बजे संभागीय मुख्यालय, कोटा में आयोजित होगा।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles