गौर गौर गोमती , ईसर पूजे पार्वती
पोरवाल महिला मंडल ने मनाई गणगौर
सोमवार को गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया । व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण किया ।इसके बाद देवी गौरी और शिव जी का ध्यान करके व्रत का संकल्प को निभाया। श्रीनाथपुरम डी में पोरवाल महिला मंडल ने गणगौर पर्व को बेहद परंपरागत व हर्षोल्लास से मनाया ।
मिट्टी से ईसर यानी शिवजी और पार्वती स्वरूप गौर की प्रतिमा बनाई और उसकी विधि विधान स्थापना की व गणगौर को सुंदर वस्त्र पहनाएं।
फिर रोली, मोली, मेहंदी, हल्दी, काजल आदि चीजों से विधि विधान पूजा की और गणगौर के गीत भी गाएं।फिर घर की दीवार पर या किसी पेपर पर सोलह-सोलह बिंदियां रोली, मेहंदी और काजल से लगाएं।पोरवाल महिला मंडल की भूमिका गुप्ता , श्वेता गुप्ता व हर्षा गुप्ता के अनुसार पूजा के समय गणगौर की कथा आपने घर के बड़े बुजुर्गों से सुनी । फिर शाम को शुभ मुहूर्त में गणगौर को पानी पिलाने की परंपरा निभाई जाती है।गणगौर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया ।






