Monday, April 20, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा मुद्रा उत्सव समापन समारोह पर 25 साल से यूनीक मुद्रा संग्रह के लिए मुद्रा भूषण अवार्ड लकेश डंडोना को दिया गया

कोटा मुद्रा उत्सव का समापन उत्साह, उमंग और मन में नई जिज्ञासाओं के साथ हुआ। मुद्रा उत्सव में हजारों लोगों ने 2700 साल पुरानी विभिन्न विरासतों और देश विदेश की मुद्राओं को देखा और आश्चर्य व्यक्त कर सुखद अनुभूति का अहसास किया।चेयरमैन लकेश डंडोना ने बताया कि कोटा फिलाटेली एवं न्यूमिजमाटिक सोसाइटी, रोटरी क्लब कोटा उत्तर के सहयोग से इसका आयोजन किया गया जिसमें देशभर से कोइन के संग्रहकर्ता का ने अपनी करंसी को प्रदर्शित किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3056 राखी गुप्ता रही।

समापन समारोह के दौरान 25 साल से यूनीक मुद्रा संग्रह के लिए मुद्रा भूषण अवार्ड लकेश डंडोना को दिया गया,

जबकी नई पीढी द्वारा इस संग्रह को आगे बढाने में अपनी भूमिका निभाने वाले बारां के योनिशा

बंसल को विरासत के नन्हें सरजात का अवार्ड दिया गया। वहीं विरासत के संरक्षण का अवार्ड शिव चन्द्र सबलोक को दिया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड जगमोहन भाई, एसएल जैन गोगाजी दिल्ली, हरबंस लाल गर्ग संगरूर, डॉ. अक्षय कुमार जैन दिल्ली एवं गोपाल लाल पालीवाल को दिया गया।

इस आयोजन में विरासत के संरक्षक, मुद्रा प्रेमी, मुद्रा मित्र अवार्ड भी दिए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष रोटरी क्लब कोटा नोर्थ, सुरेन्द्र अग्रवाल, सचिव गौरव सूद, सोसायटी के अध्यक्ष नारायण चांडक, सचिव राम अवतार सारडा का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles