Tuesday, November 24, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में पंजाब के 20 हजार रुपए के तीन इनामी आरोपी डिटेन, एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी तोड़ने का किया प्रयास

कोटा में पंजाब के 20 हजार रुपए के तीन इनामी आरोपी डिटेन, एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी तोड़ने का किया प्रयास

कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पंजाब के तीन इनामी आरोपियों को डिटेन किया है। तीनों पर कुल 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मंडाना थाना पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) चंडीगढ़ की जोनल यूनिट के सहयोग से 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 23 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि NCB चंडीगढ़ के दो मामलों में वांछित तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। तीनों पर कोकीन और चरस की सप्लाई करने का आरोप है।

सूचना के बाद मंडाना थाना पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर निगरानी और नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान PB 46 AQ 2340 नंबर की एक्सयूवी-500 तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग और अन्य वाहनों की मदद से घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया।

वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की पहचान तेजपाल सिंह उर्फ लक्की लाहोरिया (27), निवासी मोहाली, अंकुश कुमार मीणा उर्फ बिल्ला (26), निवासी मुक्तसर और चरणजीत सिंह उर्फ नव लाहोरिया (19), निवासी मोहाली, पंजाब के रूप में हुई।

पुलिस तीनों को डिटेन कर मंडाना थाने लेकर आई। पूछताछ और जांच में तीनों NCB चंडीगढ़ में दर्ज कोकीन और चरस की सप्लाई से जुड़े दो मामलों में वांछित पाए गए। इन पर कुल 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

इन मामलों में थे वांछित

– प्रकरण संख्या 15/2026, धारा 8/20, 29, 60 NDPS एक्ट।

– प्रकरण संख्या 22/2026, धारा 8/21, 29, 60 NDPS एक्ट।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकल्यान मीणा और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार शर्मा के सुपरविजन में मंडाना थाना अधिकारी सुमेर सिंह इंदा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में मंडाना थाना पुलिस टीम और एमओबी शाखा के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह का सहयोग रहा।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles