Tuesday, November 24, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा-उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

कोटा। कोटा-उदयपुर हाईवे पर अनंतपुरा फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का टायर युवक की गर्दन के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 11:30 बजे रानपुर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमृत तंवर निवासी जालिपुरा के रूप में हुई है। वह झालावाड़ रोड स्थित एक होटल में वेटर का काम करता था।

परिजनों के अनुसार, अमृत मंगलवार सुबह करीब 6 से 7 बजे चाय पीकर होटल चला गया था। बाद में करीब 11 बजे वह होटल से कॉफी मशीन लेने के लिए बाइक से अपने गांव जालिपुरा जा रहा था। इसी दौरान अनंतपुरा फ्लाईओवर से करीब 100 मीटर पहले किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता जगदीश ने बताया कि अमृत पिछले 2-3 साल से होटल में काम कर रहा था। वह रोजाना गांव से करीब 9-10 किलोमीटर दूर होटल आता-जाता था। अमृत की करीब चार साल पहले शादी हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र महज दो और एक साल है।

रानपुर थाना के एएसआई भारत मीणा ने बताया कि हादसे में भारी वाहन का टायर युवक की गर्दन के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में 22 वर्षीय अमृत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे रह गए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles