Monday, April 20, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जीनगर समाज ने निकाली भव्य ऐतिहासिक गणगौर शोभायात्रा

कोटा /श्री जीनगर समाज पंचायत सोसायटी कोटा की ओर से गणगौर की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा जीनगर छात्रावास सुभाष नगर से शिव पार्वती के विवाह प्रसंग के रूप में निकाली गई। गणगौर के एक दिन पूर्व जीनगर समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर माता का रात्रि जागरण किया गया। जीनगर समाज के महासचिव थानमल डाबी ने बताया कि जीनगर समाज कोटा द्वारा गणगौर का भव्य गणगौर महोत्सव 100 वर्ष से जीनगर समाज द्वारा मनाया जा रहा है। पूर्व में गोपाल निवास बाग नयापुरा से गणगौर शोभायात्रा लाडपुरा रामपुर बाजार होते हुए घंटाघर जीनगर कटले में घूमर नृत्य शिव पार्वती के विवाह के रस्म पूरी कर संपन्न किया जाता था। जीनगर समाज के अध्यक्ष भंवरलाल खींची ने बताया कि गणगौर का यह पर्व जीनगर समाज का ऐतिहासिक पर्व होता है जिसमें महिलाएं 16 श्रंगार कर ईसर गणगौर को सर पर धारण कर नृत्य करती हुई शोभायात्रा में चलती है। कुछ वर्षों से नयापुरा की जगह जीनगर समाज के छात्रावास सुभाष नगर प्रथम से गणगौर की शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसमें ईसर गणगौर की प्रतिमा एवं आसपास पांच पांच कलश लेकर 11 महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल रही। शोभायात्रा के आगे केसरिया ध्वज लेकर घोड़े पर सवार होकर युवक सबसे आगे चला,पीछे बैंड बाजे व महिला पुरुष शोभायात्रा में शामिल रहे,जिनका समाज बंधुवो द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। साथ ही विधायक संदीप शर्मा जी द्वारा पूर्व में जीनगर समाज की महिलाओं द्वारा उठाई गई गणगौर को लेकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री भंवर लाल खिंची को ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के फल स्वरूप मानक उपाधि प्रदान किए जाने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

ईश्वर गणगौर उठाने के लिए लगती है जीनगर समाज द्वारा बोली:

जीनगर समाज की ये परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है जिसमें ईसर गणगौर, छोटी गणगौर धारण करने के लिए जीनगर समाज के सदस्य द्वारा बोली लगाई जाती है जो व्यक्ति सबसे ज्यादा बोली लगता है उसके परिवार की महिला को ईसर गणगौर धारण करवाई जाती है जो शुभ माना जाता है।

जीनगर समाज के गणगौर महोत्सव में मुख्य अतिथि माननीय श्री संदीप शर्मा विधायक कोटा दक्षिण,विशिष्ट अतिथि श्री हरीकृष्ण बिरला,अतिथि स्थानीय पार्षद सोनू धाकड़ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles