Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कैथून नगर पालिका समेत भीमपुरा, आरामपुरा, खेड़ारसूलपुर ग्राम पंचायतें अब कोटा उत्तर निगम में शामिल होंगी

कोटा उत्तर नगर निगम के सीमा क्षेत्र का विस्तार होगा।

कैथून नगर पालिका समेत भीमपुरा, आरामपुरा, खेड़ारसूलपुर ग्राम पंचायतें अब कोटा उत्तर निगम में शामिल होंगी। इस सम्बंध में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह ने नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण, कैथून नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच/ सचिव व अन्य विभाग को भी इस संबंध में सूचना देने और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। नोटिफिकेशन के तहत ग्राम पंचायत खेड़ारसूलपुर का संपूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत आरामपुरा का संपूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत भीमपुरा का राजस्व ग्राम भीमपुरा संपूर्ण सीमा क्षेत्र सहित व नगर पालिका कैथून का बर्तमान संपूर्ण सीमा क्षेत्र कोटा उत्तर नगर निगम में शामिल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles