कोटा 28 मार्च। कोटा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय के भूखण्ड के बहाली का आवंटन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन को सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि-
बीते दिनों जयपुर में लगातार प्रवास कर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भेंट कर, उन्हें कोटा भाजपा जिला कार्यालय भवन की जमीन के प्रकरण को लेकर चर्चा करते हुए जमीन बहाली का आग्रह किया था।
-भाजपा द्वारा कार्यालय के नवीन भवन के लिए 80 फिट रोड पर उपलब्ध भू आवंटन की राशि वर्ष 2016 में नगर विकास न्यास कोटा को जमा करवाकर, रजिस्ट्री करवाकर, कब्जा प्राप्त कर लिया था। जिसे कांग्रेस सरकार ने 2020 में निरस्त कर दिया था।
-सभी तथ्यों के निरक्षण करने उपरांत, यूडीएच मंत्री के निर्देश पर पूर्व के आदेश को निरस्त कर आवंटन बहाल किया गया।
-आज कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा भाजपा जिला कार्यालय के भू खण्ड बहाली का आवंटन का पत्र सौंपा गया। इससे भाजपा के नए जिला कार्यालय के भवन का रास्ता साफ होकर भवन निर्माण का रास्ता सुगम हो गया है।
भाजपा कोटा शहर करेगी, मुख्यमंत्री का अभिनंदन –
भाजपा जिला कार्यालय कोटा के भू खण्ड बहाली को लेकर, जैन ने बताया की इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
-29 मार्च को दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद प्रेषित कर, आभार प्रदर्शित करेगा।
कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वैषता के चलते किया था निरस्त-
-नगर विकास न्यास कोटा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय के लिए नियमानुसार ही भू आवंटन किया था, परंतु कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वैषता के चलते, गलत तरीके से अनर्गल आक्षेप लगाकर वर्ष 2020 में जमीन के आवंटन को रद्द कर दिया था।
मुख्यमंत्री का जताया आभार:-
आवंटन बहाल होने पर जिलाध्यक्ष जैन ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजन लाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर की तरफ से हार्दिक आभार प्रकट किया।
साथ ही इस कार्य में सकारात्मक सहयोग करने के लिये स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, विधायक संदीप शर्मा व कल्पना देवी का भी आभार जताया।





