Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

*खारवाल समाज मंदिर परिसर में हुए विकास कार्य खर्चो का हुआ अनुमोदन*

 

*खारवाल समाज मंदिर परिसर में हुए विकास कार्य खर्चो का हुआ अनुमोदन*


“खारवाल खारोल समाज समिति कोटा संभाग” की आवश्यक बैठक आज संभागीय अध्यक्ष- श्री सत्यनारायण खारवाल की अध्यक्षता में समाज के मंदिर पाटनपोल कोटा पर संपन्न हुई। आज की सभा में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष- सीताराम खारवाल लेसरदा,और दिगोद समिति के अध्यक्ष- गिरधारी लाल जी खारवाल रहे आज की सभा में समाज पंचो ने कोटा संभाग समिति के 2016 से 2024 तक के आमद – खर्च के विवरण की कैश बुक, रसीद बुक, आदि रिकॉर्ड का बैठक में मौजूद समाज पंचो ने अवलोकन ऑडिट किया जो सही और सत्य पाये पर आज की सभा में मौजूद समस्त समाज पंचो ने अनुमोदित किया और समस्त समाज जनों ने आमराय से प्रस्ताव पास किया कि कोटा शहर में सरकार से छात्रावास बाबत जमीन आवंटन की फाइल लगाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव मार्गदर्शन लेकर फाइल तैयार करवाई जाएगी इस कार्य हेतु अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल को अधिकृत किया। और संभाग की अन्य समिति/ संगठन पदाधिकारी आपसी समन्वय से मिलकर कार्य करेंगे । आज की बैठक में कोटा संभाग समिति के संरक्षक सरपंच साहब रामरतन जी बोरखंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष दानमल जी शोली, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शोली, सचिव रामनाथ शोली, संयुक्त मंत्री रमेश जी ठेकेदार जगन्नाथपुरा, दीगोद समिति के सचिव भगवान सिंह जी शोली, कोषाध्यक्ष बजरंग लाल जी, दिनेश जी कापरेन, केसरी लाल जी दीगोद, नारायण सिंह जी गणेशपुरा, उदाजी कालारेवा, लक्ष्मी नारायण जी प्रेमपुरा, भेरूलाल उर्फ बबलू जी जगन्नाथपुरा, पप्पू जी शोली, जानकी लाल जी दीगोद सहित कोटा अंचल के वरिष्ठ पंच और युवा साथी और आम समाजजन मौजूद थे। सभा के अंत में कोटा संभागीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण खारवाल ने समस्त पंचों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles