Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में डा0 अशोक मेहता की पुस्तक ‘फूसाॅं रा गीत’ का विमोचन

रविवार को भारतेंदु समिति की एक काव्य गोष्ठी भारतेंदु समिति के सभागार में समपन्न हुई। आज की काव्य गोष्ठी बसंत पंचमी को समर्पित रही, आज की काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डा0 अशोक जी मेहता साहब ने की , व गोष्ठी का सफल संचालन नंद किशोर शर्मा अनमोल ने किया, व सरस्वती वंदना विनोद कुमार जैन ने की, आज की काव्य गोष्ठी में मोहन लाल सेन, बालू लाल वर्मा, तारा चंद जी तपस्वी राज,वेद प्रकाश “परकाश”, नंद किशोर शर्मा अनमोल,जनाब हफ़ीज़ राही साहब, विनोद कुमार जैन, डा0 अशोक मेहता साहब, मयूर सोनी, सुधीर कुमार यादव, रामकरण प्रभाती, उपस्थित रहे,

शायर वेद प्रकाश ‘प्रकाश’ ने बताया कि  काव्यगोष्ठी के समापन के बाद डा0 अशोक जी मेहता साहब की एक पुस्तक फूसाॅं रा गीत का विमोचन किया गया, काव्य गोष्ठी के पूर्व सभी आये हुए साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। काव्य गोष्ठी में सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles